Breaking

सरकारी डॉक्टर, हाथ में जाम और कमरे में डांस! बिहार के पूर्णिया से वायरल VIDEO ने उड़ाए प्रशासन के होश

Posted on March 13, 2026 by BiharTalkies
News and Politics
सरकारी डॉक्टर, हाथ में जाम और कमरे में डांस! बिहार के पूर्णिया से वायरल VIDEO ने उड़ाए प्रशासन के होश
सरकारी डॉक्टर, हाथ में जाम और कमरे में डांस! बिहार के पूर्णिया से वायरल VIDEO ने उड़ाए प्रशासन के होश

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच पूर्णिया जिले से बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रिंस कुमार सुमन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और सरकारी पदों पर बैठे अधिकारियों से उच्च नैतिक आचरण की उम्मीद की जाती है। इसी बीच पूर्णिया जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रिंस कुमार सुमन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डॉक्टर एक महिला के साथ जाम छलकाते और आपत्तिजनक अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। सुरूर में डांस करती और खुद वीडियो रिकॉर्ड करती युवती अस्पताल की GNM स्टॉफ बताई जा रही है वहीं डॉक्टर की सफाई है कि वो रिश्ते में मेरी साली भी लगती है।


होली के दिन का बताया जा रहा वीडियो

वायरल वीडियो होली के दिन का बताया जा रहा है। वीडियो में डॉ. प्रिंस कुमार सुमन एक बंद कमरे में एक महिला के साथ “पीले पीले ओ मोरे जानी” गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में एक ग्लास भी दिख रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि उस ग्लास में शराब यानी वाइन है। वीडियो में डॉक्टर के डांस और उनके अंदाज को लेकर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
Search
Recent Posts
1
मायावती ने तीसरी बार भतीजे आकाश आनंद को BSP से किया निष्कासित, दूसरे भतीजे ईशान आनंद को किया लॉन्च
2
Nana Patekar और नीतू कपूर की शादी का सच: सोशल मीडिया पर वायरल दावे ने मचाई हलचल, जानिए क्या है हकीकत
3
‘भारत में वेश्यावृत्ति लीगल करो’— Poonam Pandey के बयान से मचा बवाल, एडल्ट वीडियो को बताया सोशल सर्विस! बो�
4
भाजपा नेत्री की 'कागजी' पार्टी के खाते में उड़कर आए ₹620 करोड़: BJP प्रदेश उपाध्यक्ष ने वकील पर फोड़ा भ�
5
आठ High Court को मिले नए मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने दी नियुक्तियों को मंजूरी
6
UGC के बाद गरीबों के आरक्षण और आरक्षण सुधार की मांग पर सुपौल में गरजे अंशुमान मोहन। चिराग पासवान के �
7
Mohan Bhagwat Statement: “भगवान ने नहीं, पंडितों ने बनाई ऊंच-नीच की श्रेणी” — मोहन भागवत का जाति व्यवस्था पर बयान
8
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न आरोपों पर BrijBhushan Sharan Singh बोले—‘उनके आरोपों ने मुझे मशहूर कर दिया’
9
एंडोस्कोपी कैमरे से प्रश्नपत्र लीक! प्रोफेसर ने सीलबंद लिफाफे में किया छेद, ₹11 हजार में छात्रों क�
10
‘मुझे पटाने, बंगले पर भेजते है महिलाएं MP के शिवपुरी में BJP विधायक का बयान वायरल
Facebook