Breaking

आठ High Court को मिले नए मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने दी नियुक्तियों को मंजूरी

Posted on September 05, 2026 by BiharTalkies
News and Politics
आठ हाई कोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने दी नियुक्तियों को मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के कुछ दिनों बाद केंद्र सरकार ने आठ हाई कोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार रात इसकी जानकारी दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद नियुक्तियों का आदेश जारी किया गया है।

इन नियुक्तियों में राजस्थान हाई कोर्ट के लिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को उनके नाम की सिफारिश की थी।

वहीं दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस वल्लुरी कामेश्वर राव को पटना हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस रवींद्र वी. घुगे अब कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे।

इसके अलावा राजस्थान हाई कोर्ट के जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे हाई कोर्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा को इसी हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। वहीं ओडिशा हाई कोर्ट के जस्टिस कृष्ण राम महापात्र को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्यप्रदेश हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

इन नियुक्तियों के बाद आठ हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों के पदों पर बदलाव का रास्ता साफ हो गया है। संबंधित राज्यों में नए मुख्य न्यायाधीशों को राज्यपाल द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
Search
Recent Posts
1
मायावती ने तीसरी बार भतीजे आकाश आनंद को BSP से किया निष्कासित, दूसरे भतीजे ईशान आनंद को किया लॉन्च
2
Nana Patekar और नीतू कपूर की शादी का सच: सोशल मीडिया पर वायरल दावे ने मचाई हलचल, जानिए क्या है हकीकत
3
‘भारत में वेश्यावृत्ति लीगल करो’— Poonam Pandey के बयान से मचा बवाल, एडल्ट वीडियो को बताया सोशल सर्विस! बो�
4
भाजपा नेत्री की 'कागजी' पार्टी के खाते में उड़कर आए ₹620 करोड़: BJP प्रदेश उपाध्यक्ष ने वकील पर फोड़ा भ�
5
आठ High Court को मिले नए मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने दी नियुक्तियों को मंजूरी
6
UGC के बाद गरीबों के आरक्षण और आरक्षण सुधार की मांग पर सुपौल में गरजे अंशुमान मोहन। चिराग पासवान के �
7
Mohan Bhagwat Statement: “भगवान ने नहीं, पंडितों ने बनाई ऊंच-नीच की श्रेणी” — मोहन भागवत का जाति व्यवस्था पर बयान
8
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न आरोपों पर BrijBhushan Sharan Singh बोले—‘उनके आरोपों ने मुझे मशहूर कर दिया’
9
एंडोस्कोपी कैमरे से प्रश्नपत्र लीक! प्रोफेसर ने सीलबंद लिफाफे में किया छेद, ₹11 हजार में छात्रों क�
10
‘मुझे पटाने, बंगले पर भेजते है महिलाएं MP के शिवपुरी में BJP विधायक का बयान वायरल
Facebook