Breaking

सास की मौत पर बहू मना रही थी मातम…. जाँच में वही निकली हत्या की साजिशकर्ता

Posted on January 18, 2026 by BiharTalkies
News and Politics
सास की मौत पर बहू मना रही थी मातम…. जाँच में वही निकली हत्या की साजिशकर्ता
सास की मौत पर शोक मना रही थी बहू… पर हत्या के पीछे निकला उसी का हाथ, 2 महीने बाद ऐसे खुला राज

बिहार के नवादा जिले के राजेंद्र नगर इलाके में दो महीने पहले एक बुजुर्ग महिला की हत्या का रहस्य आखिरकार पुलिस ने सुलझा लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि जो बहू अपनी सास की मौत पर रो रही थी और मातम मना रही थी, वही हत्या की मुख्य साजिशकर्ता निकली। पुलिस ने बहू समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

22 नवंबर को हुई थी हत्या

22 नवंबर 2025 की शाम राजेंद्र नगर निवासी 65 वर्षीय सावित्री देवी उर्फ श्याम अपने घर में थीं। तभी तीन अज्ञात लोग उनके घर में घुसे और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सावित्री देवी बुरी तरह घायल हुईं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी बेटी पर भी हमला किया गया, लेकिन वह बच गईं। अगले दिन मृतका के बेटे बबलू पासवान ने नगर थाना में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की।

जांच टीम ने खोली साजिश की परतें

जांच टीम ने लगातार तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल डेटा और मानवीय इनपुट का इस्तेमाल किया। इसी प्रक्रिया में पुलिस की नजर लकी राज कुमार नाम के युवक पर गई, जिसे पहले ही हिरासत में लिया गया था। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो मामला पूरी तरह से पलट गया। लकी राज ने कबूल किया कि यह हमला किसी बाहरी अपराधी गिरोह का नहीं था, बल्कि परिवार के अंदर की रंजिश से जुड़ा था। उसने बताया कि हत्या के पीछे उसकी मौसी यानी मृतका की बहू सोनी कुमारी उर्फ निक्की कुमारी का हाथ है।

बहू ने सास से परेशान होकर हत्या की साजिश रची

जब पुलिस ने सोनी कुमारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरा अपराध कबूल कर लिया। उसके अनुसार, उसकी सास सावित्री देवी घर और जमीन बेचकर पैसा खुद रखना चाहती थी। सावित्री देवी का बेटा यानी सोनी का पति हर महीने अपनी सैलरी का आधा हिस्सा अपनी मां को देता था और इसी वजह से बहू और सास के बीच प्रॉपर्टी और खर्चों को लेकर लगातार झगड़े होते रहते थे। इन सब से परेशान होकर सोनी ने अपनी सास को खत्म करने का फैसला किया।

50,000 रुपये की सुपारी देकर करवाई गई हत्या

सोनी कुमारी ने हत्या करवाने के लिए अपनी बहन के बेटे लकी राज कुमार को 50,000 रुपये दिए। लकी राज ने इस पैसे का कुछ हिस्सा अपने दो दोस्तों नीरज कुमार और सनी कुमार को दिया। 22 नवंबर को तीनों नवादा आए और शाम को घर में घुसकर पीड़ित पर हमला किया और उसे मार डाला। जुर्म करने के बाद वे तुरंत गया भाग गए।

बहू का दुख सिर्फ एक दिखावा था

हत्या के बाद, बहू सोनी कुमारी दुखी होने का नाटक कर रही थी, लोगों के सामने रो रही थी और परिवार के मातम में शामिल हो रही थी। हालांकि, पुलिस जांच में उसके 'दुख' और 'आंसुओं' की सच्चाई सामने आ गई। जांच में यह भी पता चला कि बहू ने हत्या के बाद खुद को जुर्म से दूर रखने और शक से बचने के लिए कई नाटक किए थे।

चार आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल फोन बरामद

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चार लोगों में मुख्य साजिशकर्ता सोनी कुमारी उर्फ ​​निक्की कुमारी, हत्यारा लकी राज कुमार उर्फ ​​बबलू, दो हमलावर नीरज कुमार और सनी कुमार शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से चार एंड्रॉयड फोन भी बरामद किए हैं, जिनमें उनकी बातचीत और लोकेशन से जुड़े कई सुराग मिले हैं।

जांच जारी, जल्द दाखिल की जाएगी चार्जशीट

नवादा पुलिस का कहना है कि हत्या पहले से सोची-समझी और एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई थी। पुलिस अब इस मामले की चार्जशीट तैयार कर रही है। जांच में मोबाइल डेटा, लोकेशन ट्रैकिंग, कॉल रिकॉर्ड और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन सभी को शामिल किया गया है।
Search
Recent Posts
1
मायावती ने तीसरी बार भतीजे आकाश आनंद को BSP से किया निष्कासित, दूसरे भतीजे ईशान आनंद को किया लॉन्च
2
Nana Patekar और नीतू कपूर की शादी का सच: सोशल मीडिया पर वायरल दावे ने मचाई हलचल, जानिए क्या है हकीकत
3
‘भारत में वेश्यावृत्ति लीगल करो’— Poonam Pandey के बयान से मचा बवाल, एडल्ट वीडियो को बताया सोशल सर्विस! बो�
4
भाजपा नेत्री की 'कागजी' पार्टी के खाते में उड़कर आए ₹620 करोड़: BJP प्रदेश उपाध्यक्ष ने वकील पर फोड़ा भ�
5
आठ High Court को मिले नए मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने दी नियुक्तियों को मंजूरी
6
UGC के बाद गरीबों के आरक्षण और आरक्षण सुधार की मांग पर सुपौल में गरजे अंशुमान मोहन। चिराग पासवान के �
7
Mohan Bhagwat Statement: “भगवान ने नहीं, पंडितों ने बनाई ऊंच-नीच की श्रेणी” — मोहन भागवत का जाति व्यवस्था पर बयान
8
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न आरोपों पर BrijBhushan Sharan Singh बोले—‘उनके आरोपों ने मुझे मशहूर कर दिया’
9
एंडोस्कोपी कैमरे से प्रश्नपत्र लीक! प्रोफेसर ने सीलबंद लिफाफे में किया छेद, ₹11 हजार में छात्रों क�
10
‘मुझे पटाने, बंगले पर भेजते है महिलाएं MP के शिवपुरी में BJP विधायक का बयान वायरल
Facebook