Breaking

हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने दिल्ली पुलिस के जवानों को हिरासत में लिया

Posted on February 25, 2026 by BiharTalkies
News and Politics
हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने दिल्ली पुलिस के जवानों को हिरासत में लिया
शिमला. हिमाचल प्रदेश से बड़ी खबर है. दिल्ली पुलिस ने एआई समिट में प्रदर्शन करने वाले तीन युवा कांग्रेस वर्करों को शिमला जिले के रोहड़ू से हिरासत में लिया है. हालांकि, अब सोलन पुलिस ने सभी को रोक लिया है. बताय़ा जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को हिरासत में लिया है.

इस मामले में अब हिमाचल और दिल्ली पुलिस आमने सामने हो गए है. बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए यूथ कांग्रेस के तीनों कार्यकर्ताओं को शिमला में जिला अदालत में लाया गया, और एसीजेएम कोर्ट नंबर में 2 में पेश किया गया, दिल्ली पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी भी अदालत में मौजूद हैं. इससे पहले, सोलन पुलिस ने धर्मपुर के पास सभी को रोक लिया था. गौर रहे कि एआई समिट में प्रदर्शन करने वालों में तीन यूथ कांग्रेस के वर्कर हालांकि, हिमाचल प्रदेश के रहने वाले नहीं है. लेकिन इन्होंने प्रदर्शन किया था और फिर शिमला के रोहड़ू में छिप गए थे.

गौरतलब है कि दिल्ली में एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस  के वर्करों ने शर्टलेस प्रदर्शन किया था. इसमें एक आरोपी जितेंद्र सिंह दिल्ली में हिमाचल सदन में रुका हुआ था. इस पर दिल्ली पुलिस की टीम ने भी हिमाचल सदन में आधी रात को रेड मारी थी, जिस पर हंगामा हो गया था. मंगलवार को दिल्ली से शिमला लौटने पर सीएम सुक्खू ने भी इस मामले पर बयान दिया था.

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा था कि यह संवैधानिक प्रक्रिया के विरुद्ध है. दिल्ली में कमिश्नर को सूचना दी जानी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ओर से बुकिंग की गई थी. आमतौर पर कमरे बुक होते हैं और उसका भुगतान भी होता है, इसमें कोई नई बात नहीं है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने सम्मिट में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का समर्थन किया. उन्होंने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान चिब की गिरफ्तारी को गलत बताया और कहा कि समझाकर छोड़ दिया जाता था, लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, जो उचित नहीं है. सीएम ने कहा था कि कमरे सीएम दफ्तर से ही बुक होते हैं.

भाजपा ने उठाए थे सवाल

दिल्ली में हिमाचल सदन में एआई समिट में प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के वर्करों के ठहरने पर हिमाचल भाजपा ने सवाल उठाए थे. पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल सदन को षड़यंत्र का केंद्र ना बनाया जाए. यहां पर ठहरने वाले लोगों की आईडी नहीं छुपाई जानी चाहिए. जयराम ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी और प्रियंका भी इस योजना में शामिल थे. यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के नेता हार की वजह से तनाव में हैं और ये लोग देश के खिलाफ षड़यंत्र कर रहे हैं.
Search
Recent Posts
1
मायावती ने तीसरी बार भतीजे आकाश आनंद को BSP से किया निष्कासित, दूसरे भतीजे ईशान आनंद को किया लॉन्च
2
Nana Patekar और नीतू कपूर की शादी का सच: सोशल मीडिया पर वायरल दावे ने मचाई हलचल, जानिए क्या है हकीकत
3
‘भारत में वेश्यावृत्ति लीगल करो’— Poonam Pandey के बयान से मचा बवाल, एडल्ट वीडियो को बताया सोशल सर्विस! बो�
4
भाजपा नेत्री की 'कागजी' पार्टी के खाते में उड़कर आए ₹620 करोड़: BJP प्रदेश उपाध्यक्ष ने वकील पर फोड़ा भ�
5
आठ High Court को मिले नए मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने दी नियुक्तियों को मंजूरी
6
UGC के बाद गरीबों के आरक्षण और आरक्षण सुधार की मांग पर सुपौल में गरजे अंशुमान मोहन। चिराग पासवान के �
7
Mohan Bhagwat Statement: “भगवान ने नहीं, पंडितों ने बनाई ऊंच-नीच की श्रेणी” — मोहन भागवत का जाति व्यवस्था पर बयान
8
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न आरोपों पर BrijBhushan Sharan Singh बोले—‘उनके आरोपों ने मुझे मशहूर कर दिया’
9
एंडोस्कोपी कैमरे से प्रश्नपत्र लीक! प्रोफेसर ने सीलबंद लिफाफे में किया छेद, ₹11 हजार में छात्रों क�
10
‘मुझे पटाने, बंगले पर भेजते है महिलाएं MP के शिवपुरी में BJP विधायक का बयान वायरल
Facebook