Breaking

MLC मतलब Member of Ladla Club हो गया है।

Posted on May 12, 2026 by BiharTalkies
News and Politics
MLC मतलब Member of Ladla Club हो गया है।
MLC मतलब Member of Ladla Club हो गया है। संविधान सभा में जब विधान परिषद को लेकर चर्चा हो रही होगी तो शायद किसी ने सोचा नहीं होगा कि ये बिहार में Member of Ladla Club बन जाएगा। विधान परिषद लाड़लों की पॉलिटिकल एंट्री का लॉन्चिंग पैड बन गया है। 6 साल की एफडी पक्की...

परिवारवाद के घोर विरोधी नीतीश के लाडले निशांत - सम्राट सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने हैं, अब MLC बनेंगे।

कॉलेजियम सिस्टम के खिलाफ बोलने वाले उपेंद्र कुशवाहा के लाडले दीपक प्रकाश बिना किसी सदन का सदस्य रहे नीतीश सरकार में तो मंत्री रहे ही, फिर से सम्राट सरकार में मौका मिल गया। अब MLC बनेंगे। पिता जी विधानसभा चुनाव के समय ही MLC के लिए डील कर लिए थे।

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के लाडले संतोष सुमन ये भी आज तक चुनाव नहीं लड़े हैं। सहयोगी दलों के सपोर्ट से विधान परिषद और मंत्री पद तो है ही।

अब एक गौर करने वाली चीज पढ़िए। संविधान निर्माण के दौरान, संविधान सभा सामान्य तौर पर ऐसी परिषदों के पक्ष में नहीं थी। इस विषय पर हुई बहस में बोलने वाले दस सदस्यों में से केवल दो ने इनका समर्थन किया था; अधिकांश सदस्यों ने इन परिषदों को अनावश्यक और खर्चीला माना। बी.आर. अंबेडकर ने राज्य विधान परिषदों का वर्णन प्रसिद्ध मुहावरे "क्यूरेट्स एग" (curate’s egg) के रूप में किया—अर्थात ऐसी चीज़ जो आंशिक रूप से (थोड़ी) अच्छी हो, लेकिन मुख्य रूप से खराब हो"
संविधान सभा के एक और सदस्य एचवी कामथ ने कहा था कि "ऐसे सदनों के प्रावधान हानिकारक और दुष्परिणामस्वरूप हैं।"

- अनिकेत पाठक
Search
Recent Posts
1
मायावती ने तीसरी बार भतीजे आकाश आनंद को BSP से किया निष्कासित, दूसरे भतीजे ईशान आनंद को किया लॉन्च
2
Nana Patekar और नीतू कपूर की शादी का सच: सोशल मीडिया पर वायरल दावे ने मचाई हलचल, जानिए क्या है हकीकत
3
‘भारत में वेश्यावृत्ति लीगल करो’— Poonam Pandey के बयान से मचा बवाल, एडल्ट वीडियो को बताया सोशल सर्विस! बो�
4
भाजपा नेत्री की 'कागजी' पार्टी के खाते में उड़कर आए ₹620 करोड़: BJP प्रदेश उपाध्यक्ष ने वकील पर फोड़ा भ�
5
आठ High Court को मिले नए मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने दी नियुक्तियों को मंजूरी
6
UGC के बाद गरीबों के आरक्षण और आरक्षण सुधार की मांग पर सुपौल में गरजे अंशुमान मोहन। चिराग पासवान के �
7
Mohan Bhagwat Statement: “भगवान ने नहीं, पंडितों ने बनाई ऊंच-नीच की श्रेणी” — मोहन भागवत का जाति व्यवस्था पर बयान
8
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न आरोपों पर BrijBhushan Sharan Singh बोले—‘उनके आरोपों ने मुझे मशहूर कर दिया’
9
एंडोस्कोपी कैमरे से प्रश्नपत्र लीक! प्रोफेसर ने सीलबंद लिफाफे में किया छेद, ₹11 हजार में छात्रों क�
10
‘मुझे पटाने, बंगले पर भेजते है महिलाएं MP के शिवपुरी में BJP विधायक का बयान वायरल
Facebook