मौसेरे भाई के प्रेम में पागल बहू ने कराई ससुर की हत्या, देखने के लिए घटना का वीडियो बनाकर मंगवाया
Posted on February 20, 2026 by
BiharTalkies
News and Politics
मऊ: मऊ में गरथौली ग्रामसभा के मठिया पुरवे में मिले अधेड़ के शव से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। हालांकि एक वीडियो ने महज 72 घंटे में मामले का खुलासा कर दिया। मामले में जहां एक तरफ आरोपी बहू ने ससुर के बदनीयती और गृहक्लेश को घटना की वजह बताया है। वहीं, दूसरी तरफ यह भी स्वीकार किया कि कैसे उसने अपने मौसेरे भाई के प्रेम में पागल होकर उसके दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बहू के प्रेमी समेत उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय पिंकी राजभर का पति चंदन राजभर विगत दो वर्षों से विदेश में रहकर अपना जीविकोपार्जन करता है। इधर पिंकी अपने सास-ससुर और बच्चों के साथ जनपद मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मठमुहम्मदपुर ग्रामसभा में रहती है। पति के गैरमौजूदगी में पिंकी की नजदीकियां उसके खुद के मौसेरे भाई राममिलन राजभर से बढ़ गईं। धीरे-धीरे ये नजदीकियां प्यार में बदल गईं।
पिंकी ने बताया कि उसके ससुर सुबच्चन राजभर जब भी उसे अकेले में देखते तो उसके साथ अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता और उसके बच्चों से भी मारपीट करता था। इधर जब पानी सर के ऊपर बढ़ने लगा तो पिंकी ने इसकी सूचना अपने प्रेमी राममिलन निवासी ग्राम सिगाड़ी, थाना मुहम्मदाबाद गोहना को दी। जिसके बाद दोनों मिलकर मौके के तलाश में जुट गए।
बीते 31 जनवरी को सुबच्चन जब छत की ढलाई में मजदूरी करने गया था। पिंकी ने इसकी सूचना अपने प्रेमी को दे दी। सूचना मिलते ही राममिलन अपने ही गांव के रहने वाले दो अन्य सहयोगियों सुधीर राजभर और छठ्ठू राजभर को साथ लेकर पिंकी के गांव आ गया। रास्ते में ही इन तीनों की मुलाकात सुबच्चन से हो गई। जिसके बाद तीनों ने सुबच्चन को खूब शराब पिलाई और शराब के नशे में धुत्त होने के बाद उसे खेत में ले जाकर धारदार हथियार से गला और हाथ को रेतकर नृशंस हत्या कर दी। इनकी हैवानियत यहीं नहीं रुकी तीनों ने गला काटते हुए वीडियो भी बनाया और इसे प्रेमिका पिंकी को भेज दिया। फिर बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट आए। एक फरवरी को जब लोग खेत की तरफ़ गए तो वहां सुबच्चन का शव पड़ा मिला।

जब एक केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने अपना इस्तीफा पटका फिर मोदी ने बताई अपनी विवश�
कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाइकोर्ट से बड़ी राहत
राघव चड्ढा को केजरीवाल के'शीशमहल' में मुर्गा बना कर पीटा गया। हरियाणा आप के पूर्व अध्यक्ष ने VIDEO जा�
बिना काम किये नहीं लूंगा वेतन - IAS रिंकू सिंह
नीतीश को इतिहास के पन्नो में एक विशुद्ध अवसरवादी तथा मतलबपरस्त राजनीतिज्ञ के रूप में याद किया जा�