Breaking

ललनटॉप के बाद सौरव द्विवेदी की द इंडियन एक्सप्रेस से नई पारी की शुरुआत

Posted on January 22, 2026 by BiharTalkies
News and Politics
ललनटॉप के बाद सौरव द्विवेदी की द इंडियन एक्सप्रेस से नई पारी की शुरुआत
वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी अब द इंडियन एक्सप्रेस के नए हिंदी संस्करण का नेतृत्व करने जा रहे हैं. इस भूमिका में वे अख़बार के संपूर्ण संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे, जिसमें वीडियो शोज़ और ई-पेपर भी शामिल होंगे. माना जा रहा है कि द इंडियन एक्सप्रेस इस कदम के जरिए अपने अंग्रेज़ी पत्रकारिता को हिंदी भाषी बड़े पाठक वर्ग तक पहुंचाना चाहता है.

इससे पहले, इसी महीने सौरभ द्विवेदी ने करीब 12 वर्षों के बाद इंडिया टुडे ग्रुप से इस्तीफा दे दिया था. वे द लल्लनटॉप के संस्थापक संपादक और इंडिया टुडे हिंदी के संपादक थे. उनके नेतृत्व में द लल्लनटॉप ने हिंदी डिजिटल मीडिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई और खासतौर पर युवा दर्शकों के बीच मजबूत जुड़ाव स्थापित किया.

द्विवेदी ने 5 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो पोस्ट के ज़रिए अपने इस्तीफे की घोषणा की. पहली पोस्ट में उन्होंने लिखा, “शुक्रिया लल्लनटॉप, पहचान, सबक और हौसले के लिए. और शुभकामनाएं भविष्य के लिए. अपना साथ यहां समाप्त होता है. अध्ययन अवकाश और फिर आगे के संकल्प की बात करूंगा. आप सबने भी बहुत सिखाया. शुक्रिया."

इसके बाद की पोस्ट में उन्होंने एक तस्वीर के साथ एक हिंदी शेर साझा किया, जिसे उनके नए सफर की ओर इशारा माना गया.

सौरभ द्विवेदी ने इंडिया टुडे ग्रुप में आज तक में फीचर्स एडिटर के रूप में शुरुआत की थी और बाद में कमलेश सिंह के साथ मिलकर द लल्लनटॉप की सह-स्थापना की. उनके इस्तीफे की घोषणा करते हुए इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी ने कहा कि द्विवेदी ने द लल्लनटॉप को “भारत के हिंदी हार्टलैंड के युवाओं के लिए एक भरोसेमंद और पसंदीदा मंच” बनाया.

कली पुरी ने कहा, “सौरभ और उनके द्वारा किए गए काम पर मुझे बेहद गर्व है. हमने इस बात पर चर्चा की थी कि वे समूह के मौजूदा पोर्टफोलियो से आगे जाकर रचनात्मक संभावनाओं को तलाशना चाहते हैं.”

#saurabhdwivedi #thelallantop #theindianexpress
Search
Recent Posts
1
बिहार से मध्य प्रदेश पहुंची ‘डस्टबिन घोटाले’ की गाड़ी! सरकारी खजाने पर डाका? ₹1 लाख का डस्टबिन! ₹5 क
2
“अब नीतीश खत्म हो चुके हैं और उनकी पार्टी भी खत्म हो चुकी है। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता, हम अपनी पार�
3
श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, UP STF नींद से उठा लाई. बहन और ड्राइवर दानिश भी पकड़े गए
4
कौन है अनिल पंडित? टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा, Salman Khan के साथ काम करने वाले सित�
5
तो क्या नीतीश कुमार अपने लिए अनंत सिंह से करवाते थे मर्डर? JDU विधायक का दावा—“नीतीश कुछ नहीं थे, इधर
6
मायावती ने तीसरी बार भतीजे आकाश आनंद को BSP से किया निष्कासित, दूसरे भतीजे ईशान आनंद को किया लॉन्च
7
Nana Patekar और नीतू कपूर की शादी का सच: सोशल मीडिया पर वायरल दावे ने मचाई हलचल, जानिए क्या है हकीकत
8
‘भारत में वेश्यावृत्ति लीगल करो’— Poonam Pandey के बयान से मचा बवाल, एडल्ट वीडियो को बताया सोशल सर्विस! बो�
9
भाजपा नेत्री की 'कागजी' पार्टी के खाते में उड़कर आए ₹620 करोड़: BJP प्रदेश उपाध्यक्ष ने वकील पर फोड़ा भ�
10
आठ High Court को मिले नए मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने दी नियुक्तियों को मंजूरी
Facebook