Breaking

वायरल अश्लील वीडियो से सस्पेंड हुए डीजीपी

Posted on January 19, 2026 by BiharTalkies
News and Politics
वायरल अश्लील वीडियो से सस्पेंड हुए डीजीपी
कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर उनके कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है. रामचंद्र राव कर्नाटक में डीजीपी (सिविल राइट्स एन्फोर्समेंट) के पद पर तैनात थे.

कई वीडियो क्लिप सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें कथित रूप से रामचंद्र राव को अलग-अलग महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करते देखा गया था. वीडियो सामने आते ही प्रशासन और राजनीति में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने तुरंत राव को निलंबित करने का फैसला लिया. हालांकि, रामचंद्र राव ने सभी आरोपों को साफ तौर पर खारिज किया है. उन्होंने कहा कि ये वीडियो पूरी तरह फर्जी और झूठे हैं.

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर के घर के बाहर मीडिया से बात करते हुए राव ने कहा, "मैं पूरी तरह हैरान हूं. ये वीडियो मनगढ़ंत हैं. मेरा इनसे कोई लेना-देना नहीं है." उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में किसी का भी फर्जी वीडियो बनाया जा सकता है और यह उनकी छवि खराब करने की साजिश हो सकती है.

#KarnatakaDGP #RamachandraRao #ViralVideo #DGPSuspended #Siddaramaiah
Search
Recent Posts
1
मायावती ने तीसरी बार भतीजे आकाश आनंद को BSP से किया निष्कासित, दूसरे भतीजे ईशान आनंद को किया लॉन्च
2
Nana Patekar और नीतू कपूर की शादी का सच: सोशल मीडिया पर वायरल दावे ने मचाई हलचल, जानिए क्या है हकीकत
3
‘भारत में वेश्यावृत्ति लीगल करो’— Poonam Pandey के बयान से मचा बवाल, एडल्ट वीडियो को बताया सोशल सर्विस! बो�
4
भाजपा नेत्री की 'कागजी' पार्टी के खाते में उड़कर आए ₹620 करोड़: BJP प्रदेश उपाध्यक्ष ने वकील पर फोड़ा भ�
5
आठ High Court को मिले नए मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने दी नियुक्तियों को मंजूरी
6
UGC के बाद गरीबों के आरक्षण और आरक्षण सुधार की मांग पर सुपौल में गरजे अंशुमान मोहन। चिराग पासवान के �
7
Mohan Bhagwat Statement: “भगवान ने नहीं, पंडितों ने बनाई ऊंच-नीच की श्रेणी” — मोहन भागवत का जाति व्यवस्था पर बयान
8
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न आरोपों पर BrijBhushan Sharan Singh बोले—‘उनके आरोपों ने मुझे मशहूर कर दिया’
9
एंडोस्कोपी कैमरे से प्रश्नपत्र लीक! प्रोफेसर ने सीलबंद लिफाफे में किया छेद, ₹11 हजार में छात्रों क�
10
‘मुझे पटाने, बंगले पर भेजते है महिलाएं MP के शिवपुरी में BJP विधायक का बयान वायरल
Facebook