Breaking

सीवान में प्रदर्शनकारियों पर कथित रूप से AK-47 से गोली चलाने वाले जवान निलंबित

Posted on July 26, 2026 by BiharTalkies
News and Politics
सीवान में प्रदर्शनकारियों पर कथित रूप से AK-47 से गोली चलाने वाले जवान निलंबित
पटना/सीवान: बिहार बंद के दौरान विभिन्न जिलों में हुई हिंसा और प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने व्यापक कार्रवाई शुरू कर दी है। सीवान में प्रदर्शनकारियों पर कथित रूप से AK-47 से गोली चलाने वाले जवान को निलंबित कर दिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद जांच की गई, जिसके आधार पर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई।

राज्यभर में अब तक 17 एफआईआर दर्ज की गई हैं और लगभग 300 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें सबसे अधिक 139 गिरफ्तारियां पटना में हुई हैं। गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों को रात में ही अदालत में पेश किया गया।

पटना के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) के अनुसार, 30 महिलाओं और 30 नाबालिगों को रिहा कर दिया गया है। वहीं, भागलपुर और सीतामढ़ी में पकड़े गए कुछ नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

प्रशासन का कहना है कि हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी, जबकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
Search
Recent Posts
1
मायावती ने तीसरी बार भतीजे आकाश आनंद को BSP से किया निष्कासित, दूसरे भतीजे ईशान आनंद को किया लॉन्च
2
Nana Patekar और नीतू कपूर की शादी का सच: सोशल मीडिया पर वायरल दावे ने मचाई हलचल, जानिए क्या है हकीकत
3
‘भारत में वेश्यावृत्ति लीगल करो’— Poonam Pandey के बयान से मचा बवाल, एडल्ट वीडियो को बताया सोशल सर्विस! बो�
4
भाजपा नेत्री की 'कागजी' पार्टी के खाते में उड़कर आए ₹620 करोड़: BJP प्रदेश उपाध्यक्ष ने वकील पर फोड़ा भ�
5
आठ High Court को मिले नए मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने दी नियुक्तियों को मंजूरी
6
UGC के बाद गरीबों के आरक्षण और आरक्षण सुधार की मांग पर सुपौल में गरजे अंशुमान मोहन। चिराग पासवान के �
7
Mohan Bhagwat Statement: “भगवान ने नहीं, पंडितों ने बनाई ऊंच-नीच की श्रेणी” — मोहन भागवत का जाति व्यवस्था पर बयान
8
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न आरोपों पर BrijBhushan Sharan Singh बोले—‘उनके आरोपों ने मुझे मशहूर कर दिया’
9
एंडोस्कोपी कैमरे से प्रश्नपत्र लीक! प्रोफेसर ने सीलबंद लिफाफे में किया छेद, ₹11 हजार में छात्रों क�
10
‘मुझे पटाने, बंगले पर भेजते है महिलाएं MP के शिवपुरी में BJP विधायक का बयान वायरल
Facebook