लखनऊ अग्निकांड: एनिमेशन सेंटर में भीषण आग, 15 लोगों की दर्दनाक मौत
Posted on June 22, 2026 by
BiharTalkies
News and Politics
लखनऊ अग्निकांड: एनिमेशन सेंटर में भीषण आग, 15 लोगों की दर्दनाक मौत
लखनऊ, 22 जून 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार को एक तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में अधिकांश युवा छात्र बताए जा रहे हैं, जो इमारत में संचालित एनिमेशन एवं कोचिंग सेंटर में मौजूद थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत घने धुएँ से भर गई। बाहर निकलने का रास्ता बंद होने पर कई छात्रों ने जान बचाने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगा दी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुँचे। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और फँसे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुँचने और विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रारंभिक स्तर पर शॉर्ट सर्किट सहित विभिन्न संभावित कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे ने कोचिंग संस्थानों और व्यावसायिक इमारतों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगा।

बिहार से मध्य प्रदेश पहुंची ‘डस्टबिन घोटाले’ की गाड़ी! सरकारी खजाने पर डाका? ₹1 लाख का डस्टबिन! ₹5 क
“अब नीतीश खत्म हो चुके हैं और उनकी पार्टी भी खत्म हो चुकी है। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता, हम अपनी पार�
कौन है अनिल पंडित? टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा, Salman Khan के साथ काम करने वाले सित�
तो क्या नीतीश कुमार अपने लिए अनंत सिंह से करवाते थे मर्डर? JDU विधायक का दावा—“नीतीश कुछ नहीं थे, इधर