Breaking

बिहार में बेटे के एनकाउंटर पर पिता हुआ खुश, पुलिस को कहा- थैंक्यू

Posted on February 07, 2026 by BiharTalkies
News and Politics
बिहार में बेटे के एनकाउंटर पर पिता हुआ खुश, पुलिस को कहा- थैंक्यू
बिहार में बेटे के एनकाउंटर पर पिता हुआ खुश, पुलिस को कहा-थैंक्यू

बिहार के वैशाली के हाजीपुर में नामी अपराधी प्रिंस के एनकाउंटर पर पूरा परिवार खुश है और चैन की सांस ले रहा है. पिता ने तो पुलिस के इस कदम की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिस ने जो किया वो 100 प्रतिशत सही है.

हाजीपुर: अक्सर पुलिस के एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए जाते हैं. पुलिस से इसे भले सही बताए पर लोगों के लिए जल्दी विश्वास करना मुश्किल होता है.उस परिवार के लिए मानना तो और भी मुश्किल होता है अगर अपराधी उनके घर का ही हो,लेकिन वैशाली के हाजीपुर के इस परिवार ने सवाल उठाने के बजाय पुलिस को शाबाशी दी है.कुख्यात अपराधी प्रिंस के एनकाउंटर के बाद उनके पिता ने कहा कि पुलिस ने जो किया वो 100 प्रतिशत सही है. पुलिस को समर्थन देने के साथ प्रिंस के परिजन पुलिस के इस काम की सराहना कर धन्यवाद दे रहे हैं.

बेटा अपराधी बना तो पिता हुए परेशान

बिहार एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने दो लाख के इनामी कुख्यात अपराधी प्रिंस को एनकाउंटर मार गिराया है,प्रिंस के एनकाउंटर के बाद प्रिंस के पिता ने पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा कि जब भी हमारा संपर्क पुलिस से होता था, तब हम पुलिस को कहते थे कि प्रिंस का एनकाउंटर कर दीजिए.प्रिंस बचपन से ही पढ़ाई की दुनिया छोड़ अपराध की दुनिया में कदम रख चुका था, जिससे पूरा परिवार परेशान था.

बहरहाल प्रिंस के पिता नन्द किशोर सिंह की माने तो पुलिस के इस कार्रवाई से काफी खुश हैं और न उनका घर बल्कि उनके गांव समाज के लोग भी इस इनकाउंटर से चैन की सांस ली है.वहीं इस इनकाउंटर मे शामिल एसटीएफ के जवान नें दबी जुबान में बताया की मैंने बहुत सारे इनकाउंटर किए मगर ऐसा अपराधी अभी तक नहीं मिला.

प्रिंस के अपराध का सफर

प्रिंस सबसे पहले 2011 में अपने दादा जो वर्तमान मे मुखिया थे, उन्हें चाकू मार दिया था. इसके बाद वो जेल गया और वहीं से अपराध और अपराधियों से नाता जुड़ गया. उसने इंजिनियरिंग की पढ़ाई बीच मे ही छोड़कर अपराध की दुनिया मे आ गया. प्रिंस 2018 में हाजीपुर जेल मे बंद था और जेल में अपराधी मनीष तेलिया की हत्या हुई थी. उस मामले में इसका नाम हिट लिस्ट में आया और इसके बाद कई प्रिंस के साथ कई अपराधी को हाजीपुर से भागलपुर केंद्रीय कारागार जेल मे शिफ्ट किया गया था.वहीं से प्रिंस ने देश के कई राज्यों मे लूट और हत्या का अपना नेटवर्क बनाया और पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका था.
Search
Recent Posts
1
सीवान में प्रदर्शनकारियों पर कथित रूप से AK-47 से गोली चलाने वाले जवान निलंबित
2
सुप्रीम कोर्ट में आनंद मोहन मामले की सुनवाई के बाद बहस तेज, कई प्रश्न फिर बने चर्चा का विषय
3
दिल्ली में छात्र प्रदर्शन: बड़ी भीड़, पुलिस बंदोबस्त और सरकार पर उठे सवाल
4
आर्म्स एक्ट मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह ने किया सरेंडर
5
क्या मनीष कश्यप ने खुद ही अपनी गाड़ी के टैंक में पानी मिलाया था?
6
क्या मुख्यमंत्री आवास बन गया है "कुशवाहा प्रकोष्ठ"?
7
"मैं रात भर रोती रही, शुभेंदु मेरे साथ थे..." — महुआ मोइत्रा
8
सीएम मोहन यादव के परिवार ने खरीदी 168 एकड़ जमीन। बाद में वहीं आए सरकारी प्रोजेक्ट्स।
9
लखनऊ अग्निकांड: एनिमेशन सेंटर में भीषण आग, 15 लोगों की दर्दनाक मौत
10
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को सड़क किनारे हुए दो अलग-अलग धमाकों में कम से कम 7
Facebook