Breaking

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार

Posted on August 18, 2025 by BiharTalkies
News and Politics
महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार
सी पी राधाकृष्णन को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. उप राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार राधाकृष्णन वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं.
सी पी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी से जुड़ी जानकारी बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में दी है. उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में संसदीय बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से ये फैसला लिया गया है.

कौन हैं सी पी राधाकृष्णन?

चंद्रपुरम पोन्नुसामी (सी पी) राधाकृष्णन बीजेपी के पूर्व वरिष्ठ नेता हैं और लंबे समय तक संगठन में सक्रिय रहे हैं. वे दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और पार्टी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष पद पर भी कार्य कर चुके हैं. सी पी राधाकृष्णन ने दक्षिण भारत में भाजपा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. 1996 में उन्हें तमिलनाडु में बीजेपी का सचिव नियुक्त किया गया.

इसके बाद वह कोयंबटूर से लोकसभा सांसद बने. वे तमिलनाडु के कोयंबटूर से दो बार लोकसभा के लिए चुने गए थे. उन्होंने यहां दो बार, 1998 और 1999 में जीत हासिल की. लेकिन उसके बाद, उन्हें 2004, 2014 और 2019 में लगातार तीन बार कोयंबटूर से हार का सामना करना पड़ा.

सांसद रहते हुए वे संसदीय स्थायी समिति (कपड़ा मंत्रालय) के अध्यक्ष रहे. इसके अलावा सी पी राधाकृष्णन स्टॉक एक्सचेंज घोटाले की जांच के लिए बनी विशेष संसदीय समिति के सदस्य थे.
2004 में सी पी राधाकृष्णन ने संसदीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया. वे ताइवान जाने वाले पहले संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी थे.
2016 में उन्हें कोच्चि स्थित कॉयर बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया, जहाँ उन्होंने चार साल तक काम किया. उनके नेतृत्व में भारत से नारियल रेशा का निर्यात 2532 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर तक पहुँच गया.
Search
Recent Posts
1
मायावती ने तीसरी बार भतीजे आकाश आनंद को BSP से किया निष्कासित, दूसरे भतीजे ईशान आनंद को किया लॉन्च
2
Nana Patekar और नीतू कपूर की शादी का सच: सोशल मीडिया पर वायरल दावे ने मचाई हलचल, जानिए क्या है हकीकत
3
‘भारत में वेश्यावृत्ति लीगल करो’— Poonam Pandey के बयान से मचा बवाल, एडल्ट वीडियो को बताया सोशल सर्विस! बो�
4
भाजपा नेत्री की 'कागजी' पार्टी के खाते में उड़कर आए ₹620 करोड़: BJP प्रदेश उपाध्यक्ष ने वकील पर फोड़ा भ�
5
आठ High Court को मिले नए मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने दी नियुक्तियों को मंजूरी
6
UGC के बाद गरीबों के आरक्षण और आरक्षण सुधार की मांग पर सुपौल में गरजे अंशुमान मोहन। चिराग पासवान के �
7
Mohan Bhagwat Statement: “भगवान ने नहीं, पंडितों ने बनाई ऊंच-नीच की श्रेणी” — मोहन भागवत का जाति व्यवस्था पर बयान
8
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न आरोपों पर BrijBhushan Sharan Singh बोले—‘उनके आरोपों ने मुझे मशहूर कर दिया’
9
एंडोस्कोपी कैमरे से प्रश्नपत्र लीक! प्रोफेसर ने सीलबंद लिफाफे में किया छेद, ₹11 हजार में छात्रों क�
10
‘मुझे पटाने, बंगले पर भेजते है महिलाएं MP के शिवपुरी में BJP विधायक का बयान वायरल
Facebook